Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 11:47 pm

Saturday, October 24, 2026, 11:47 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बाड़मेर-जम्मूतवी एकतरफा स्पेशल ट्रेन बुधवार को

-रींगस के रास्ते जा रही ट्रेन से खाटूश्याम जी के श्रद्धालुओं को होगी सुविधा
-जोधपुर रेलवे स्टेशन से शाम 4.50 बजे ट्रेन करेगी प्रस्थान

राखी पुरोहित. जोधपुर

प्रसिद्ध खाटूश्याम जी के श्रद्धालुओं की सुविधा और जम्मूतवी की ओर जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा बाड़मेर से जम्मूतवी स्टेशनों के बीच बुधवार को स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन 04818, बाड़मेर-जम्मूतवी स्पेशल (एक तरफा) बुधवार दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर शाम 4.40 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन और 4.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3.30 बजे जम्मूतवी पहुंच जाएगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

ट्रेन रास्ते में बायतु, बालोतरा, समदड़ी, धुंधाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, अस्थल बोहर, रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल, संगरूर, धुरी, लुधियाना, जालंधर सिटी, टाडा उरमर, पठानकोट कैंट, हीरा नगर व सांबा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन में यात्रियों के लिए 2 फर्स्ट मय सेकंड एसी,2 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी,8 स्लीपर,5 जनरल और दो गार्ड एसएलआर सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor