Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 11:48 pm

Saturday, October 24, 2026, 11:48 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर मंडल ने पाँच माह में 405 कोचों का अनुरक्षण कार्य पूरा किया

अगस्त माह में 82 कोचों का अनुरक्षण

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर स्थित सवारी डिब्बा कारखाना (कोच फैक्ट्री) में पीरियोडिक ओवर हॉलिंग (पीओएच) के तहत कोचों का अनुरक्षण कार्य किया जाता है। मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री मनोज जैन के मार्गदर्शन में कारखाना ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से अगस्त माह तक के पाँच माह में कुल 405 कोचों का अनुरक्षण कार्य पूरा किया है।

केवल अगस्त माह में ही कारखाना द्वारा 82 कोचों का सफलतापूर्वक अनुरक्षण किया गया, जो सुरक्षा एवं यात्री सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पीरियोडिक ओवर हॉलिंग (पीओएच) के दौरान किए जाने वाले प्रमुख कार्य

मुख्य कारखाना प्रबंधक मनोज जैन ने बताया कि कारखाने में कोच की बॉडी और अंडर गियर की मरम्मत कर परिचालन में सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। तथा ट्रॉली एवं बोगी के सभी पार्ट्स की मरम्मत की जाती है, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं व एयर ब्रेक सिस्टम एवं दोनों ओर के बफर की मरम्मत कर सुरक्षा में वृद्धि एवं जर्क-फ्री राइडिंग सुनिश्चित की जाती है। इसके साथ ही व्हील एवं एक्सल का रखरखाव कर कोचों की मजबूती और विश्वसनीयता बढ़ाई जाती है।

इस प्रकार, उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर कारखाना रेलवे यात्रियों की सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने में लगातार उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor