Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:29 pm

Sunday, August 23, 2026, 9:29 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संशोधित: चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने प्रारंभ की परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

-बाड़मेर/जैसलमेर से जोधपुर और भगत की कोठी से खातीपुरा स्टेशनों के बीच ट्रेनों का होगा संचालन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी परीक्षा-2025 के दौरान परीक्षार्थियों के आवागमन की सुविधा को सुगम बनाते हुए रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल पर तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि इस हेतु ट्रेन 04825,बाड़मेर-जोधपुर परीक्षा स्पेशल 19 व 20 सितंबर को बाड़मेर से रात्रि 12.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 04826,जोधपुर-बाड़मेर परीक्षा स्पेशल 19 व 20 सितंबर को जोधपुर से शाम साढ़े पांच बजे रवाना होकर रात्रि 11 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। आवागमन में ट्रेन बायतु,बालोतरा,समदड़ी,दुंदाड़ा,लूनी,बासनी व भगत की कोठी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में कुल 12 अनारक्षित डिब्बे होंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु ट्रेन 04835,भगत की कोठी-खातीपुरा(जयपुर) भगत की कोठी से 18 से 20 सितंबर तक रात्रि साढ़े नौ बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन 04836,खातीपुरा से 19 से 21 सितंबर तक दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर रात्रि साढ़े आठ बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

ट्रेन आवागमन में जोधपुर, गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावा सिटी,फुलेरा,कनकपुरा,जयपुर व गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में कुल 10 अनारक्षित डिब्बे होंगे। इसी प्रकार ट्रेन 04803, जैसलमेर-भगत की कोठी परीक्षा स्पेशल 18 से 20 सितंबर तक (03 ट्रिप) जैसलमेर से रात्रि 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी ।वापसी में ट्रेन नंबर 04804, भगत की कोठी-जैसलमेर परीक्षा स्पेशल 19 से 21 सितंबर तक (03 ट्रिप) भगत की कोठी से दोपहर 4 बजे रवाना होकर रात 10 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। ट्रेन मार्ग में आशापुरा गोमट,रामदेवरा,फलोदी,मारवाड लोहावट,ओसियां,मारवाड़ मथानिया, राईका बाग व जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जिसमें 10 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड एसएलआर सहित 12 डिब्बे होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor