बाल संस्कार वाटिका 25 से 29 सितंबर तक : 8 से 15 साल के 200 बच्चे लेंगे निशुल्क प्रशिक्षण
दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, प्रज्ञा संवर्धन, सूर्य नमस्कार, गोपुरम, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, ज्ञानेन्द्रिय संवर्धन, मैदानी खेलकूद, लाठी काठी एवं भगवद्गीता इत्यादि सिखाए जाएंगे
राखी पुरोहित. जोधपुर
8302316074 rakhipurohit066@gmail.com
स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज द्वारा संस्थापित अखिल भारतीय गीता परिवार की जोधपुर शाखा द्वारा बाल संस्कार वाटिका आगामी 25 सितंबर से 29 सितंबर तक माहेश्वरी जनोपयोगी भवन रातानाड़ा में आयोजित होगी। इसमें 8 वर्ष से 15 वर्ष की आयु वाले 200 बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकतर बच्चे जरूरतमंद परिवारों से सरकारी स्कूलों से भाग लेंगे। इनको गीता परिवार के दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, प्रज्ञा संवर्धन, सूर्य नमस्कार, गोपुरम, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, ज्ञानेन्द्रिय संवर्धन, मैदानी खेलकूद, लाठी काठी एवं भगवद्गीता इत्यादि सिखाए जाएंगे। स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिलाने भेजें ताकि स्वास्थ्य, संस्कार और संस्कृति का पोषण हो सकें।
बच्चों के लिए भवन, भोजन, अल्पाहार और आवागमन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कारवाई जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी प्रबुद्ध समाजसेवी एवं दानदाता अगर सहयोग देना चाहें तो दे सकते हैं। वे चाहें तो बच्चों को और भी सुविधा दे सकते हैंं। बाल वाटिका का उद्देश्य बच्चों को सनातन धर्म और संस्कृति की ओर जोड़ना है। साथ ही उन को संस्कारित करना और राष्ट्र प्रेम की भावना उनमें जागृत करना है।




