Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:58 am

Sunday, August 23, 2026, 9:58 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में पहली बार ग्रांड सेमिनार : महिलाओं में झलका उत्साह

शिव वर्मा. जोधपुर

जोधपुर में पहली बार, सौन्दर्य उद्योग के लिए ऐतिहासिक ग्रैंड सेमिनार का आयोजन रातानाडा स्थित माहेश्वरी भवन मे धूमधाम से सम्पन्न हुआ । रामेश्वर सोनी ने बताया कि स्थानीय टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और नई पीढी को प्रेरित करने के लिए यह सेमिनार हुआ, जिसमें 600 से अधिक ब्यूटीशियन ने भाग लिया, आयोजन कर्ता बालाजी ट्रेडर्स, रतन भाई माहेश्वरी ने बताया कि मुम्बई से मिस अल्का गोविन्द और सुरत से कशिश रूपेला, बग्गी में सवार होकर आए तो बैंड बाजा के साथ एंट्री हुई।

वर्षा माहेश्वरी ने पारंपरिक मारवाडी तरीके से भव्य स्वागत सत्कार किया और अभिवादन किया गया । जिसमें मुंबई की प्रसिद्ध, मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट, मिस अल्का गोविंद, इंटरनेशनल सर्टिफिकेट कोच, ने ब्यूटी टिप्स बेहतरीन तरीके से साझा किए, जैसे कम समय में मेकअप करना, इसके साथ अनेक प्रकार की जानकारी साझा की। किया गया मेकअप, मुंह धोने के बाद भी पूरे दिन ऐसा का ऐसा ही रहा, इस सेमिनार को लेकर माताओं बहनों में उत्साह देखने को मिला । वहीं मेटोरोलॉजिस्ट कशिश रुपेला ने बताया कि मेकअप मशीन तो बहुत बहने खरीद लेती है, लेकिन उसको प्रॉपर तरीके से यूज करना नहीं आता, दोनों मशीन लगाकर लाईव दिखाया और इतने बेहतरीन तरीके से समझाया,। सेमिनार के शुरुआत में दीप प्रज्वलित करके, गणपति पूजन किया गया, वहीं गणेश वंदना में शुभम माहेश्वरी एवं रामेश्वर सोनी ने भजन प्रस्तुति दी तो तालियों से गूंज उठा प्रांगण ।

सेमिनार में लाइव डेमोस्ट्रेशन व ट्रेंडिग ब्यूटी टिप्स साझा किया तो, बालाजी ट्रेडर्स रतन माहेश्वरी कि प्रसन्नता और तालियों कि गडगडाहट देखने को मिली । यह आयोजन जोधपुर ही नहीं, बल्कि राजस्थान में पहला भव्य सेमिनार हुआ, कार्यक्रम में राजस्थान भर से ब्यूटी पार्लर व्यवसायों ने भाग लिया माताओं बहनों ने शिरकत की। सेमिनार की प्रमुख विशेषताए लेटेस्ट मेकअप और हेयर स्टाइल डेमोस्ट्रेशन ब्यूटी इंडस्ट्री में नए प्रोडक्ट्स की चर्चा की गई, इस समारोह में विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड प्रदान किए गए, जिनमें बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट हेयर स्टाइलिस्ट, बेस्ट ब्यूटी पार्लर और क्रिएटिव आर्टिस्ट जैसे सम्मान शामिल किए गए । यह आयोजन ना केवल ब्यूटी इंडस्ट्री के विकास के लिए एक सार्थक प्रयास है, बल्कि जोधपुर को राष्ट्रीय स्तर पर ब्यूटी और कॉस्मेटिक के क्षेत्र में पहचान दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम है । वहीं भजन गायक और गौ भक्त रामेश्वर सोनी ने, गौमाता के भजन की प्रस्तुति दी और गौ सेवा हितार्थ सेवा करवाई तो, पधारे हुए सभी भक्तों ने दिल खोल कर गौ सेवा की। प्राप्त हुई धन राशि से गौमाता के लिए लापसी की प्रसादी करवाई जाएगी, वहीं रतन माहेश्वरी ने मां की ममता सुनाई तो, समूचे माहौल को मंत्र मुग्ध कर प्रभु श्रीराम के और मात पिता के जय जयकारों से गूंज उठा मंच प्रांगण । सभी माताओं बहनों ने रतन माहेश्वरी को, सेमिनार में शामिल करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे भी समय समय पर ऐसा कार्यकम करवाते रहे, आयोजन की बधाई दी, सेमिनार को लेकर माताओं बहनों में झलका उत्साह । इस आयोजन में एंकर विपिन लोढा, हर्षी लोढा ने समा बांधा, आयोजन हुआ सुपर डुपर ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor