Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:46 am

Sunday, August 23, 2026, 10:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सेवा और करुणा का संगम…एमडीएम अस्पताल में कल सबसे बड़ा अन्नदान सेवा कार्यक्रम

हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर, हरे कृष्णा मूवमेंट जोधपुर की ओर से “अन्नदान सेवा” का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत अस्पताल में भर्ती रोगियों और उनके परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक प्रसाद (भोजन) उपलब्ध करवाया जाएगा।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

शहर में सेवा और करुणा का सबसे बड़ा संगम अब मथुरादास माथुर अस्पताल (एमडीएमएच) में देखने को मिलेगा। 22 सितम्बर 2025 को प्रातः 10:30 बजे से हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर, हरे कृष्णा मूवमेंट जोधपुर की ओर से “अन्नदान सेवा” का आयोजन किया जाएगा।

इस पहल के तहत अस्पताल में भर्ती रोगियों और उनके परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक प्रसाद (भोजन) उपलब्ध करवाया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि अन्नदान सबसे बड़ा दान है और इस सेवा के माध्यम से न सिर्फ भूख मिटाई जाएगी, बल्कि कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों को आशा और सहारा भी मिलेगा।

हरे कृष्णा मूवमेंट की ओर से बताया गया कि एमडीएम अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों के परिजन आर्थिक तंगी और अन्य कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे में अन्नदान सेवा उन्हें संबल प्रदान करेगी। कार्यक्रम में सभी समाजसेवी संगठनों, दानदाताओं और सेवा भावी नागरिकों को जुड़ने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजकों ने अपील की है कि “छोटी से छोटी सहायता भी बड़ा सहारा बन सकती है”, इसलिए हर कोई इस पुनीत कार्य में योगदान दे। इस पहल से जोधपुर में सामाजिक सहयोग और मानवीय मूल्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

तिथि – 22 सितम्बर 2025
समय – सुबह 10:30 बजे
स्थान – एमडीएम अस्पताल, जोधपुर

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor