Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:57 am

Sunday, August 23, 2026, 9:57 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुण्यार्थम्…शारदीय नवरात्रा पर 27 से 30 सितंबर तक 500 कन्याओं का होगा पूजन

श्री माधव सेवा समिति द्वारा संचालित सेवा बस्ती के संस्कार केंद्रों की कन्याओं का होगा पूजन, चार अलग-अलग स्थानों व तिथियों में होगा आयोजन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

जोधपुर के श्री माधव सेवा समिति द्वारा संचालित सेवा बस्ती में चल रहे संस्कार केन्द्रों की कन्याओं का शारदीय नवरात्रि पर कन्या पूजन कार्यक्रम रखा गया है। समिति के उपाध्यक्ष बाली सिंह ने बताया कि सेवा बस्ती की 500 कन्याओं का पूजन चार अलग-अलग स्थानों व तिथियों में होगा।

इस प्रकार होगा पूजन कार्यक्रम :

(1) 27 सितंबर : सूरसागर भाग की 251 कन्याओं का पूजन सुबह 10:00 बजे से भारत समन्वय धाम कमला नेहरु नगर में होगा।
(2) 28 सितंबर : बासनी भाग की 151 कन्याओं का पूजन शाम 4:30 से जोधपुर पब्लिक स्कूल सांगरिया में होगा।
(3) 29 सितंबर : बनाड़ भाग की 51 कन्याओं का पूजन शाम 4:30 बजे से सांसी बस्ती गुजरावास में होगा।
(4) 30 सितंबर : रातानाडा भाग की 51 कन्याओं का पूजन शाम 4:30 से गणेशपुरा रातानाडा में होगा। संपर्क
श्री माधव सेवा समिति : 9784010900

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor