महिलाएं हाथखर्ची और सेविंग से सेवा कार्य करती है, प्रति वर्ष लगभग पंद्रह से बीस लाख रुपए खर्च किए जाते हैं…।
राखी पुरोहित. जोधपुर
8302316074 rakhipurohit066@gmail.com
जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन ने 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया। फाउंडेशन की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि प्रति वर्ष 17 से 23 सितंबर सेवा सप्ताह मनाया जाता है।
इसमें ग्रुप की 222 महिला सदस्यों ने अलग अलग क्षेत्रों से भाग लिया। समस्त महिला सदस्यों द्वारा अपनी शादी की सालगिरह, परिवारजन की पुण्यतिथि एवं जन्मदिन के उपलक्ष में वर्षपर्यंत सेवा कार्य किया जाता है। महिलाएं हाथ खर्ची और सेविंग से इन कार्यों को पूरा करती है। प्रति वर्ष लगभग पंद्रह से बीस लाख रुपए खर्च किए जाते हैं।
महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेंस, रोजगार के लिए कार्य किया जाता है :
जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की प्रथम इंडिया बेस इन्टरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है। उसमे प्रति वर्ष पूरे शहर में ही नहीं अपितु विदेश में भी प्रति वर्ष 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाता है। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने 17 तारीख़ को प्रथम दिवस रक्त दान दिवस के रूप में मनाया। द्वितीय दिवस बाल गृह में मंदबुद्धि और छोटे बच्चों के मनोरंजन लिए TV लगवाया। तृतीय दिवस में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अस्पताल में व्हीलचेयर भेंट की। चतुर्थ दिवस में दिव्यांग व असहाय व्यक्तियों के लिए कृत्रिम हाथ कृत्रिम पैर और कैलिबर लगवाए गए। पांचवें दिवस दिव्यांग भाइयों को जरूरत का समान, भोजन, सूखा किराना आदि भेंट किया गया।छठे दिवस पर शहर की विभिन्न ग़रीब जरूरतमंद कच्ची बस्तियों में पांच सौ किलो चावल का वितरण किया गया एवं सातवें दिवस समापन समारोह आयोजित किया गया एवं जीव दया की गई और बाल शोभा गृह में सौ अनाथ बच्चों के लिए खाने पीने की सामग्री भेंट की गई। गोशालाओं में चारा वितरण किया गया। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि यह सेवा सप्ताह के अलावा भी ग्रुप साल में लगभग तीन साै सेवा की गतिविधि करता आया है। पिछले चार सालों से ही यह ग्रुप अनवरत कार्य कर रहा है और सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।








