Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:14 am

Thursday, July 9, 2026, 8:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रवि पुरोहित के चर्चित काव्य संग्रह पुस्तक ‘आग अभी शेष है’ पर पुस्तकालोचन 05 अक्टूबर को

राखी पुरोहित. बीकानेर
8302316074 rakhipurohit066@gmail.com
प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों की शृंखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम की चौथी कड़ी 5 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित रहेगा, जिसकी आज जरूरत है।
संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 5 अक्टूबर, 2025 वार रविवार को सांय 6 बजे नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में आयोजित किया जाएगा।
रंगा ने आगे बताया कि इस महत्वपूर्ण पुस्तकालोचन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आलोचक एवं शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार-नाटककार कवि कमल रंगा करेंगे।
संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि इस माह की चौथी कड़ी हिन्दी, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित के चर्चित हिन्दी काव्य संग्रह ‘आग अभी शेष है’ पर केन्द्रित होगी। रंगा ने बताया कि रवि पुरोहित की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवं वे चर्चित भी रही हैं। साथ ही आपके द्वारा अनेक पुस्तकों का कुशल संपादन भी किया गया है। रवि पुरोहित को राष्ट्रीय अनुवाद पुरस्कार के साथ-साथ अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कई पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं। आप विशेष तौर से साहित्य की सभी विधाओं में निरन्तर सृजनशील है।
’पुस्तकालोचन’ आयोजन के मुख्य वक्ता वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती मोनिका गौड़ होगी जो कि आलोचकीय दृष्टि से अपनी बात रखेगी। साथ ही दो संवादी क्रमशः क़ासिम बीकानेरी एवं जुगल किशोर पुरोहित जो कि पुस्तकालोचन में चयनित पुस्तक पर अपनी संक्षिप्त समीक्षात्मक टिप्पणी रखेंगे। पुस्तकालोचन कार्यक्रम के नवाचार में नगर के हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी की गत वर्षो की प्रकाशित पुस्तकों पर आलोचनात्मक-समीक्षात्मक चर्चा का कार्यक्रम आयोजित होता है। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि गिरिराज पारीक करेंगे।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor