Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:17 am

Thursday, July 9, 2026, 8:17 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रक्तकोष फाउंडेशन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बांता तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सम्मानित

राखी पुरोहित. जोधपुर

अखिल भारतीय तेरापंथ परिषद द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन होटल चंद्रा इम्पीरियल में रखा गया। इसमें रक्तकोष फाउंडेशन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बांता को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान रक्तदान शिविर करवा कर ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की आपूर्ति के लिए और इमरजेंसी में रक्तदान करवा कर मरीजों की जान बचाने के लिए दिया गया।

अध्यक्ष बांता ने बताया कि यह सम्मान उन्हें वरिष्ठ न्यायधीश देवेंद्र कच्छवाह, मेडिकल DIG BSF राजा सर, अखिल भारतीय परिषद सरदारपुरा अध्यक्ष मनसुख संचेती, सचिव कैलाश जैन द्वारा दिया गया। इस दौरान रक्तकोष फाउंडेशन बाड़मेर अध्यक्ष डॉ. मनोहर सिंह, जोधपुर संयोजक कैलाश मेघवाल भी उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor