Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:14 am

Thursday, July 9, 2026, 8:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जल्दी कमाना, जल्दी बचाना, जल्दी निवेश ही सफलता की कुंजी :  मुकेश बंसल

सुचेता कृपलानी महाविद्यालय, सेबी और बीएसई की ओर से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

9783414079 diliprakhai@gmai.com

सुचेता कृपलानी महाविद्यालय में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जोधपुर से पधारे वरिष्ठ कम्पनी सचिव, संस्थापक अध्यक्ष, आईसीएसआई एवं सेबी स्मार्ट ट्रेनर मुकेश बंसल ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर आर्थिक निर्णय की नींव है। उन्होंने युवाओं से जल्द निवेश शुरू करने और भविष्य सुरक्षित बनाने की अपील की। मुख्य वक्ता प्रतिभूति बाजार की नियामक संसथान सेबी से अधिक्रत हैं व उन्हें 40 साल से ज्यादा का वितीय मामलों में अनुभव है।

बंसल ने एसआइपी, टैक्स बचत, लंबी अवधि के निवेश के लाभ और आर्थिक स्वतंत्रता पर विस्तृत जानकारी दी और कहा कि चक्रवृद्धि ब्याज का जादू निवेश की सबसे बड़ी ताकत है और छोटी-छोटी बचत भी समय के साथ करोड़ों में बदल सकती है। उन्होंने महिलाओं में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने वित्तीय निर्णय खुद लेने चाहिए।

बंसल ने कहा “निवेश में पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए, किसी सेबी अधिक्रत सलाहकार से सलाह लेकर ही निवेश करें, सभी डाक्यूमेंट्स को पढ़ें, सिग्नेचर करके एक कॉपी रखें तथा फिर भी कोई फ्राड हो तो सेबी में ऑनलाइन शिकायत करें.” निवेश में जॉइंट नाम व नॉमिनेशन का पूरा ध्यान रखें। बड़ी उम्र के लोग एक वसीयत नामा लिखना न भूलें।

बंसल ने बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग में समय न ख़राब करने की सलाह दी तथा पैसे न लगाने के लिए कहा। ऑनलाइन फ्राड व डिजिटल अरेस्ट से बचाव व 24 घंटे वाली हेल्प लाइन 1930 की जानकारी दी।
सुचेता कृपलानी कॉलेज के निदेशक (प्राचार्य)डॉ राजेन्द्र सिंह कुंपावत ने धन्यवाद दिया। संचालन एसकेटीटी कॉलेज के प्राचार्य भोम सिंह पातावत ने किया। प्रबंधक लक्ष्मण सिंह भाटी, एसकेएसएन निदेशक श्रीमती दिशा नरेश, किरण गहलोत, उषा कच्छवाह, मालम सिंह भाटी, अन्ना राम, प्रेम सिंह, प्रेमा राम सांखला, परसाराम पिंटू विश्नोई, विशन सिंह, प्रकाश, हनुमान मथानिया ने अपनी सकिय भूमिका निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor