Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:58 am

Sunday, August 23, 2026, 9:58 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन जोधपुर के होटल घूमर में आयोजित किया गया

शिव वर्मा. जोधपुर

समाज के सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का लिया संकल्प। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन जोधपुर के होटल घूमर में आयोजित किया गया । सम्मेलन के उद्‌घाटन सत्र में शंभूसिंह खेतासर पूर्व चैयरमैन बीज विकास निगम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को गैर – शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखा जाना चाहिए । आज शिक्षकों से अनेक गैर-शैक्षिक कार्य करवाये जा रहे हैं जिससे विद्यालय में पूरा समय नहीं दे पाते हैं। उन्होंने रिक्त पदों को समय पर भरने की बात भी रखी। उद्घाटन सत्र को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया जिसमें प्रदेश सलाहकार शंभूसिंह मेड़तिया , भंवराराम जाखड़ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोकसिंह सिणली , लक्ष्मणदान चारण संभाग प्रभारी सुखराम डारा , जिलाध्यक्ष जवरीलाल आर्य , योगेंद्र सिंह तंवर , जिला सभाध्यक्ष लूणसिंह इंदा , मालाराम डूडी , जिलामंत्री विक्रमसिंह बाँवरला , जिला महिला संयोजक श्रीमती प्रेमी चौधरी , नवीना शर्मा , संरक्षक बीना बालानी केशव कवाड़िया संभाग प्रवक्ता नारायण सिंह तोलेसर सुरेन्द्र पुनिया ,गिरधारीलाल गर्ग आनंदसिंह नरुका आदि शामिल रहे। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चाकर प्रारम्भिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए प्रति कक्षा एक अध्यापक का पद स्वीकृत करने की मांग रखी। दूसरे सत्र में राजेन्द्रसिंह सोलंकी पूर्व चैयरमैन जोधपुर विकास प्राधिकरण ने अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में भौतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर तकनीकी समिति का गठन किया जाकर भवन सुरक्षा प्रमाण-पत्र जारी किये जाने चाहिए। इस अवसर पर पिछले एक वर्ष में सेवानिवृत हुए शिक्षकों का अभिनन्दन किया गया। सम्मेलन को उपशाखा अध्यक्षों ने संबोधित किया उम्मेदसिंह चौहान, लादूराम ,देवीसिंह तेना, हरचंदराम जाखड़, जसराज सागर, अनिल पुनिया, महिपाल विशनोई,रामस्वरूप विशनोई सज्जनसिंह,मेवाराम मीणा, प्रतापसिंह, मानसिंह खींची, हुकमसिंह ,आशुसिंह,सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुखराम डारा ने किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor