Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:02 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:02 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जालोरी गेट चौपासनी रोड पर फिल्म अभिनेता करणवीर बोहरा द्वारा भव्य आकर्षक रोशनी का शुभारंभ आज

राखी पुरोहित. जोधपुर 

दीपावली पर्व के अवसर पर जालोरी गेट से शनिश्चरजी का थान तक आठ दिवसीय आकर्षक रोशनी एवं सजावट का शुभारम्भ 15 अक्टूबर 2025 को सायं 7 बजे जालोरी गेट चौपासनी रोड स्थित व्यास हवेली के बाहर किया जाएगा। मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता करणवीर बोहरा, विशिष्ट अतिथि माधवी, नगर निगम दक्षिण महापौर सुश्री वनिता सेठ, नगर निगम दक्षिण आयुक्त, थानाधिकारी जयकिशन सोनी, जालोरी गेट चौपासनी रोड व्यापारी समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार व्यास एवं सदस्यों शुभारंभ द्वारा किया जाएगा।

समिति मंत्री महेश मंत्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जालोरी गेट चौपासनी रोड व्यापारी समिति द्वारा जालोरी गेट से चौपासनी रोड की तरफ जाने वाले मार्ग (शनिश्चर जी का थान) तक दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर 15.10.2025 से 22.10.2025 तक आकर्षक रोशनी व सजावट कर इस मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

सह सचिव राजकुमार भागचंदानी ने बताया कि आकर्षक रोशनी के शुभारंभ में मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता करणवीर बोहरा, विशिष्ट अथिति माधवी, नगर निगम दक्षिण महापौर सुश्री वनिता सेठ, नगर निगम दक्षिण आयुक्त, थानाधिकारी जयकिशन सोनी, जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार व्यास, सचिव महेश मंत्री, कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी, राजकुमार भागचंदानी, सोहन मूथा, राजेन्द्र व्यास, अजित सिंह देवड़ा, कैलाश राठी, किशन मेड़तिया, उत्तम प्रकाश अरोड़ा, श्यामसुंदर सोलंकी, मनोज जैन, ओमप्रकाश खंडेलवाल, विक्रान्त दवे, मनीष अग्रवाल, गोविंद मालवीय, जाबिर काठावत, लोकेश धारीवाल, दीपक गहलोत, महेन्द, जितेन्द्र भंडारी, महेन्द्र शर्मा, पाबूलाल, रिजवान अंसारी, अभिषेक अरोड़ा, आशीष एवं श्रीमती मंजू व्यास, डॉ. प्रज्ञा हर्ष, श्रीमती कोणार्का गहलोत के साथ सभी जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी बन्धु व स्टाफ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor