Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:02 pm

Thursday, July 9, 2026, 3:02 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जिला प्रशासन जोधपुर एवं जैसलमेर द्वारा जनता से अपील

शिव वर्मा. जोधपुर 

सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि मंगलवार, 14 अक्टूबर को जैसलमेर से जोधपुर आ रही केके ट्रैवल्स की बस ( RJ 09PA8040) की आगजनी दुर्घटना में लापता हुए या नहीं मिल पा रहे परिजनों की पहचान तथा सहायता कार्यों के लिए आपके सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन जोधपुर व जैसलमेर पूरी तत्परता और सक्रियता से कार्य कर रहा है।

मृतकों की पहचान के लिए उनके दो निकटतम परिजनों से DNA सैंपल लिया जाएगा। इस उद्देश्य से महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर के कॉटेज संख्या 4 एवं 5 में और जैसलमेर स्थित जवाहर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में विशेष व्यवस्था की गई है।

आपसे निवेदन है कि यदि आपके परिवार में कोई लापता है, तो कृपया नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और आवश्यक सहायता प्राप्त करें।

जोधपुर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

– जिला नियंत्रण कक्ष, जोधपुर : 0291-2650349, 2650350

– महात्मा गांधी अस्पताल :* 09414159222

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), जोधपुर :
9414919021

जैसलमेर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

ट्रॉमा सेंटर ,जवाहर अस्पताल,जैसलमेर :
9460106451
9636908033

जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर :
9414801400
8003101400
02992 252201
02992 255055

DNA पहचान प्रक्रिया को त्वरित गति से पूरा करने के लिए विशेषज्ञ टीम अजमेर और बीकानेर से जोधपुर आ रही है।

निवेदक : जिला प्रशासन,जोधपुर एवं जैसलमेर

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor