दिल इंसान का प्यार करता है…
दिल इंसान का प्यार करता है
दिमाग इसपर विचार करता है
जोखिम उठाना खेल नही खिरद का
ये दिल का है समुद्र पार करता है
दिल है हर जीव में दिमाग नहीं
होने से इन्सान नफ़रत ओ प्यार करता है
ये सच है बेटा मां को तवज्जो देता
पिता फिर भी उसको दुलार करता है
शेर को मिलता रोज कहां शिकार
देखकर अपनी वो तेज रफ्तार करता है
बोलकर मीठा रखकर ताल्लुक़ात अच्छे
व्यापारी बाजार में अपना व्यापार करता है
मान न मान”हंसा” प्यार होता एक तरफा
एक का इन्कार तो दूजा प्यार करता है
मायने
खिरद=बुद्धि
हंस राज”हंसा”
आदर्श बस्ती,मंडोर
जोधपुर (राजस्थान)



