Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:05 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:05 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्रीमाली समाज : श्री महालक्ष्मी का अन्नकूट और प्रतिभा सम्मान समारोह कल

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार 26 अक्टूबर को श्री महालक्ष्मी का अन्नकूट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दीपावली स्नेह सम्मेलन मनाया जाएगा।

अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली और सचिव मधुसूदन दवे ने बताया कि दीपोत्सव महोत्सव के बाद लाभ पंचमी के शुभ अवसर पर महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा मां श्री महालक्ष्मी का अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बालक बालिकाओं को मेडल और प्रमाण पत्रों से नवाजा जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में, खेल क्षेत्र में या अन्य क्षेत्र में भाग लेकर सफलता प्राप्त करने वालो को समाज द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे । इस आयोजन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि समाज के गणमान्य बंधु रमेश घोष अध्यक्ष हरिद्वार संस्थान, विधुशेखर दवे अध्यक्ष पुष्कर संस्थान, महेन्द्र बोहरा श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर अध्यक्ष, वेणु जोशी उद्योगपति, विशाल दवे आरएएस, विकास शर्मा डायरेक्टर कुबेर कोऑपरेटिव सोसायटी एवं मेडल और प्रमाण पत्र के प्रायोजक डॉ. पीके व्यास आदि समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित रहेंगे। समाज इकाइयों के समस्त अध्यक्षों को भी इस कार्यक्रम में आने हेतु आमंत्रित किया गया है। कोषाध्यक्ष नंदकिशोर दवे ने बताया कि यह आयोजन शाम को 5:30 बजे से प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया जाएगा, पश्चात मातेश्वरी का अन्नकूट सजावट और भोग का कार्यक्रम होगा। महाआरती के बाद में दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर समाज के गणमान्य बंधु, मातृशक्ति, युवा मंडल के साथ क्षेत्रवासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor