Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:26 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:26 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

महिला कालिका पेट्रोलिंग टीम का किया सम्मान

जॉयंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरुपा पटवा ने कहा कि कालिका टीम ने त्योहार के समय पर अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से की, इसके लिए टीम की प्रशंसा की जानी चाहिए।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जॉयंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिला कालिका पेट्रोलिंग टीम का सम्मान किया गया। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पाटवा ने बताया कि माला, दुपट्टा पहनाकर व मुंह मीठा करवा कालिका टीम को सम्मानित किया गया। कालिका टीम जो कि स्वय भी एक महिला होकर त्योहार के दिनों में भी पूरे जोधपुर की महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा उठाया।

निरूपा पटवा ने बताया कि जॉयंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की पूरी टीम वर्ष भर सभी क्षेत्रों में सेवा कार्य करती रहती है। इसी क्रम में जागरूकता के कार्यक्रम भी किए जाते हैं। उसमें ही इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। पटवा ने कहा कि प्रांत की सभी महिलाओं को प्रशासन का राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करना चाइए ताकि उस पर ट्रैक किसी भी छोटी से अनैतिक गठना पर भी कालिका टीम महिला, बालिका की मदद के लिए पहुंच सके। सभी महिलाओं के फ़ोन में कालिका टीम के नंबर सेव होने चाहिए ताकि जरूरत के समय वे तुरंत पहुंच पाए। निरुपा पटवा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास जारी है और समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाने में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रयास किए जाने चाहिए ताकि समाज को आगे आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिले एवं उनके प्रति सम्मान व आदर की दृष्टि सदैव बनी रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor