Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:27 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:27 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा : साधारण सभा व दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा द्वितीय साधारण सभा एवं दीपावली स्नेह मिलन, भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन स्वास्थ्य साधना केंद्र, प्रथम पुलिया, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में 115 सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उप महासचिव जगदीश प्रसाद शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मंचासीन अतिथियों में शाखा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बिरला, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छावा एवं सुरेश चंद्र भूतड़ा उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बिरला ने आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की, वहीं सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने पूर्व साधारण सभा के मिनिट्स व शाखा की अप्रैल से अक्टूबर तक की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान एलईडी पर वर्षभर की गतिविधियों की झलकियां दिखाई गईं।

कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छावा ने सितंबर 2025 तक की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। विशिष्ट अतिथि धर्मगुरु मुकेश कुमार दुबे (भारतीय सेना हॉल) ने भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म पर प्रेरणादायी विचार रखे। मुख्य अतिथि शर्मा ने परिषद् के उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। भामाशाहों का सम्मान किया गया एवं दो निर्धन परिवारों में से एक को सिलाई मशीन भेंट की गई। दीपावली स्नेह मिलन के अंतर्गत हाऊजी गेम एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमला कैला ने किया तथा श्रीमती मंजु जैन ने सहयोग दिया।

अंत में सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगीत एवं सामूहिक स्नेह भोज के साथ हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor