भारत का मान
नया जमाना अब आया है
एक जमाना कल बीत गया
सम्भळ कर कदम उठाओ अब
भारत को स्वर्ग बनाना है ।
भूख – गरीबी जड़ से मिटाने
हम सब को संकल्प लेना है
युग का अंधियारा दूर करने
मशाल अब ऐसी जलाना है ।
अनपढ़ रहे ना कोई यहाँ
भारत से कलंक मिटाना है
अज्ञान रूपी अंधियारे को
गाँव – नगर से भगाना है ।
तोड़ दो अब उन दीवारों को
जात -पांत की बू जिनसे आती है
जिस काज से मस्तक झुक जाए
नफरत के इतिहास से बचाना है ।
शान्ति का परचम घर -घर फहरे
ये सन्देश कौने-कोनेमें पहुंचाना है
अहिंसा का हथियार हमारी रणनीति
जग में भारत का मान बढ़ाना है ।
मईनुदीन कोहरी “नाचीज़ बीकानेरी ” मो.9680868028




