Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:59 am

Thursday, July 9, 2026, 6:59 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित

40 से अधिक कवि-कवयित्रियों ने कविता पाठ किया

राइजिंग भास्कर. औरंगाबाद

राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के तत्वावधान में संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राय के आह्वान पर भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी प्रथम गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर एकता दिवस के निमित्त अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

ऑनलाइन कवि सम्मेलन प्रसिद्ध कवि राम बहाल सिंह बहाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन जोधपुर राजस्थान की राखी पुरोहित द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेश तिवारी मक्खन एवं विशिष्ट अतिथि  के रूप मेंऔरंगाबाद बिहार के सुरेश विद्यार्थी की गरिमामई उपस्थिति रही। पटियाला पंजाब की निवासिनी शहाना परवीन शान के सरस्वती वंदना के साथ कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई। औरंगाबाद बिहार से अवध किशोर मिश्रा ने सभी का काव्यात्मक स्वागत किया। कवि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिखा पाण्डेय, गोरखपुर, हिमाचल प्रदेश से हीरा सिंह कौशल, नोएडा से मंजू चौधरी, वैशाली बिहार से डॉ प्रीतम कुमार झा, सहारनपुर यूपी से सुनील कुमार खुराना, बड़ोदरा गुजरात से धीरेंद्र जैन माहिर, गोरखपुर उत्तर प्रदेश से संतोष गिरी घायल, रीता गौतम, शिखा पांडेय की बेहतरीन प्रस्तुति रही। वहीं कोलकाता से वी अरुणा, रायबरेली उत्तर प्रदेश से डॉ. गीता पांडेय अपराजिता, छत्तीसगढ़ से बसंत श्रीनिवास बसंत, हरियाणा से सैनिक शत्रुघ्न, गुजरात से वंदना शास्त्री राही, नागपुर से सुदिप्ता बैनर्जी, रामपुर से नीलम रानी सक्सेना, मध्य प्रदेश डॉ अमित कुमार द्विवेदी, गोरखपुर से अनंत कुमार त्रिपाठी, महाराष्ट्र से अरविंद कुमार उचित, राजस्थान से डॉ ज्ञान माथुर मन, इंदौर से डॉ. संजय कुमार मालवी, उत्तर प्रदेश से रजत त्यागी, मध्य प्रदेश से प्रतिभा द्विवेदी मुस्कान, कोटा राजस्थान से डॉ. शरीफ खान, औरंगाबाद से सुरेश विद्यार्थी, नोएडा से मीनाक्षी सुकुमारन, उत्तर प्रदेश से विश्वानि देव अग्रवाल एवं झबुआ से भेरू सिंह चौहान आदि ने एकता दिवस पर अपनी प्रस्तुति से सभी लोगों में राष्ट्र प्रेम जगाया। दरभंगा बिहार से रितु प्रज्ञा, मध्य प्रदेश से डॉ. रामनिवास तिवारी आशु कवि, सिवान बिहार से रूपेश कुमार, यूपी से ईश्वर चंद्र विद्यासागर, गोंडा से सुधीर श्रीवास्तव, गोरखपुर से विनोद कुमार, वर्मा, मध्य प्रदेश से आदित्य अविरल, छत्तीसगढ़ से किरण सेन, राजस्थान से दीपा टाक, नागपुर से कल्पना सेठी, प्रयागराज से अन्नपूर्णा मालवीय, दौसा राजस्थान से रामबाबू शर्मा, मुंबई से सुखमिला अग्रवाल भूमिजा, बिजनौर से कविता नामदेव, मुजफ्फरपुर से वीणा उपाध्याय, पुणे से मीना तिवारी, फिरोजाबाद से डॉ निधि गुप्ता, मध्य प्रदेश से डॉ अजय बैरागी, पटना बिहार से डॉ. कौशल किशोर, छत्तीसगढ़ से सुनील दत्त मिश्र, राजस्थान से राखी पुरोहित ने शिरकत किया और कविता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश देकर लोगों में भाईचारा आपसी प्रेम बनाए रखने की अपील की। वर्तमान परिदृश्य में हमारी राष्ट्रीय एकता विश्व स्तरीय है जिसकी मिसाल अन्य देश लेते हैं । धन्यवाद ज्ञापन की जिम्मेवारी संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम राय ने निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor