कारसेवको की याद में हुतात्मा दिवस मनाया जाता है, रक्तदान से किया कारसेवकों को याद
राइजिंग भास्कर. जोधपुर
हुतात्मा दिवस 2 नवंबर के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पावटा में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद उत्तर जिला जोधपुर द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रांत संगठन राजेश पटेल संबोधन से हुई कार्यक्रम में प्रांत मंत्री परमेश्वर, विक्रम, प्रांत सह मंत्री महेंद्र उपाध्याय, राजेश दवे, जितेंद्र शर्मा, विक्रांत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। शिविर मे उत्तर जिला अध्यक्ष प्रदीप सांखला, जिला मंत्री नरेंद्रसिंह ने भी भाग लिया। इसके साथ ही दुर्गा वाहिनी रक्षा पंचारिया, दुर्गा प्रजापत तथा जिला सहसंयोजक दीपक प्रजापत, जिला सह संयोजक कुशाल प्रजापत सहित प्रभात मेहरा, भरत अग्रवाल, दिव्यांशु वैष्णव, पवन वैष्णव, हिमांशु, राकेश गहलोत, गौरव गहलोत, यमन गोयल, राकेश गहलोत, भरत वैष्णव, रौनक भाटी, अनुराग मांगलिया, रितेश मेहरा, रघु दाधीच, मूलनाथ, जीवराज, महिपाल सिंह, मुकेश, कमलेश आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। विहिप उत्तर जिला प्रचार प्रमुख भरत सोनी ने बताया कि रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान परिसर देशभक्ति नारों से गूंज उठा। आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
समापन पर अधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया।





