Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 2:30 am

Sunday, October 25, 2026, 2:30 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 10 से 12 नवम्बर तक श्रीगंगानगर मार्ग से संचालित होगी

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

भगत की कोठी – जम्मूतवी एक्सप्रेस 10 से 12 नवम्बर तक तीन ट्रिप श्रीगंगानगर के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस अवधि में यह ट्रेन संगरिया एवं डबवाली स्टेशन पर नहीं जाएगी।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़- बठिंडा रेलखंड पर संगत रेलवे स्टेशन के निकट मुख्य लाइन के पुनः संरेखण का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

उन्होंने बताया कि उक्त कार्य के चलते ट्रेन संख्या 14803,भगत की कोठी- जम्मूतवी एक्सप्रेस 10 से 12 नवम्बर तक अपने निर्धारित मार्ग हनुमानगढ़- बठिंडा की बजाय परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर- बठिंडा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में ट्रेन श्रीगंगानगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor