Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 12:53 am

Sunday, October 25, 2026, 12:53 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उ.प.रे. जोधपुर मंडल के डॉ. सैनी बने नए मंडल खेल-कूद अधिकारी

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

जोधपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में मंडल खेल-कूद एसोसिएशन की बागडोर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ. विक्रम सिंह सैनी को सौंपी गई है। डॉ. सैनी भारतीय रेल सेवा (IRAS) के 2009 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में जोधपुर में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

नए मंडल खेल-कूद अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. सैनी ने कहा कि “रेलवे में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कार्यरत हैं। उनका नियमित अभ्यास, बेहतर प्रशिक्षण वातावरण तथा खेल संबंधी अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण मेरी प्राथमिकता रहेगी।

इससे पूर्व मंडल खेल-कूद अधिकारी विपिन कुमार के केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने के पश्चात यह पद रिक्त था। इसके साथ ही वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (पावर) जोगेंद्र मीणा को मंडल खेल-कूद संगठन के कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor