राइजिंग भास्कर. शेरगढ़
शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा के 6 राज एनसीसी बटालियन के जूनियर विंग के एनसीसी कैडेट आशा और सूजो का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैम्प के लिए चयन हुआ। एनसीसी ऑफिसर हेम सिंह भाटी भलासरिया ने बताया कि भूंगरा विद्यालय की एनसीसी कैडेट आशा और सूजो अजमेर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में भाग लेंगी।
इस कैंप का आयोजन 6 नवम्बर से 13 नवम्बर तक होगा। अरावली की पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग के लिए देश के विभिन्न राज्यों से एनसीसी कैडेट्स अजमेर पहुंचेंगे। चयनित सभी एनसीसी कैडेट्स पुष्कर घाटी में नाग पहाड़, तारागढ़ और नारेली पर ट्रेकिंग करेंगे।
ट्रेकिंग कैंप का मकसद कैडेट्स को एकदूसरे की संस्कृति को समझाना,साहसिक अभियानों से रूबरू कराना, शोध-अनुसंधान की समझ बढ़ाना और पर्यावरण की महत्ता बताना है। विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट का राष्ट्रीय ट्रेकिंग कैंप में चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार, व्याख्याता गंगा सिंह राठौड़, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़, सुरेंद्र कुमार भास्कर,अध्यापक सुरेंद्र गेंवा, प्रेम सिंह गोठवाल, कालूराम, बाबूलाल, रावलराम, नर्सिंगा राम, वरिष्ठ सहायक चंपाराम, विद्यालय सहायक सूरज भारती, हरीपाल सिंह, नखत सिंह एवं एनसीसी कैडेट्स, ग्रामीणों ने कैडेट्स का चयन होने पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।






