राइजिंग भास्कर. जोधपुर
जिला प्रशासन जोधपुर, श्री साईं एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम जोधपुर,
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर के सहयोग से जोधपुर जिले के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एंडोलाइट इंडिया द्वारा निर्मित कृत्रिम अंग निशुल्क लगाए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों का एकत्रीकरण, चिह्नीकरण और माप शिविर 13 नवंबर को शनिश्चर जी का थान मंदिर परिसर, उम्मेद अस्पताल के पास, जोधपुर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी पात्र दिव्यांगजन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम में ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन जोधपुर सहयोगी संस्था के रूप में सेवाएं देंगी। शिविर समन्वयक उम्मेद राज जैन ने बताया कि पात्र दिव्यांगजन शिविर में भाग ले सकते हैं।









