Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:17 am

Thursday, July 9, 2026, 8:17 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बहुत गई थोड़ी रही, नारायण अब चेत, काल चिरैया चुग रही, निस दिन आयु खेत…गीता कोर्स-2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज ही करवाएं

अपना जीवन ऐसा बनाएं कि वह सबके लिए प्रेरणास्पद बन जाएं। इसके लिए गीता अभियान से जुड़ना जरूरी है। गीता परिचय अभियान इसी भाव से शुरू किया गया है।

राखी पुरोहित. जोधपुर

रेत पर पानी की धार सी है जिंदगानी, किसी साहूकार से ली चंद सांसे उधार जिंदगानी…इन सांसों की गिनती कब पूरी हो जाए इससे पहले श्रीकृष्ण का स्मरण किया जाना जरूरी है। अपना जीवन ऐसा बनाएं कि वह सबके लिए प्रेरणास्पद बन जाएं। इसके लिए गीता अभियान से जुड़ना जरूरी है। गीता परिचय अभियान इसी भाव से शुरू किया गया है।

समय बीतता जा रहा है , जिस काम को करने के लिए मनुष्य जीवन मिला है, उसे समय रहते तत्परता से कर लेना चाहिए क्योकि काल का कुछ पता नहीं-

बहुत गई थोड़ी रही नारायण अब चेत।
काल चिरैया चुग रही निस दिन आयु खेत।।

जीवन के परमलक्ष्य को पाने के लिए भगवद् वाणी गीता को भाव रूप से समझना अति अति आवश्यक है। इस के लिए हमे सप्ताह में मात्र एक दिन 2 घंटे का समय देना है, मात्र एक वर्ष के लिए

गीता कोर्स-2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 

आचार्य सुधा गर्ग ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक गीता परिचय अभियान का संचालन किया जा रहा है। गीता कोर्स 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैँ। गीता परिचय अभियान के तहत सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन अथवा फ़िज़िकल गीता क्लास के लिए यथाशीघ्र रजिस्टर करें। अब गीता परिचय अभियान के मोबाइल एप से आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के विषय में पूरी जानकारी एप के पहले पेज पर ही दी हुई है। जिसे पढ़कर ही साधको को आगे बढ़ना चाहिए।

कोर्स की विशेषताएं : श्रद्धेय स्वामी रामसुखदास जी की गीता टीका साधक संजीवनी के आधार पर है कोर्स : 

● गीता के सभी श्लोकों की जीवन उपयोगी भाव सहित चर्चा श्रद्धेय स्वामी राम सुखदास जी की गीता टीका साधक संजीवनी के आधार पर।
● पठन की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ‘गीता ई-प्रशस्तिपत्र’।
● सप्ताह में एक दिन 2 घंटे की क्लास।
● *अध्याय के अंत में विवेचन एवं प्रश्नोत्तर सत्र।
● सुविधा अनुसार टाइम स्लॉट का चुनाव।
● 04 Languages option (हिंदी, गुजराती, उड़िया, इंग्लिश)।

एप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें –

डॉउनलोड के लिए लिंंक (नॉर्मल मोबाइल )
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.geeta.parichay

एप्पल मोबाइल के लिए :

https://apps.apple.com/in/app/geeta-parichay/id6737235920

संपर्क : 
आचार्य सुधा गर्ग
प्रत्येक शुक्रवार
समय 3 से 5
गीता परिचय अभियान, मो.नं. 8619913343

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor