Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:56 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:56 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

ओमा अरोड़ा की आंखें दान, दो दृष्टिहीन देख सकेंगे सुंदर संसार को

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 25 सेक्टर निवासी ओमा अरोड़ा पत्नी चन्द्रप्रकाश अरोड़ा की आंखें दान की गई। श्रीमती अरोड़़ा का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) मे उपचार के दौरान ह्रदय गति थम जाने से निधन हो गया था। दिवंगत के पुत्र दिनेश अरोड़ा, भुवनेश अरोड़ा, पौत्र निहार ने आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान से स्वर्गवासी के नेत्र दान करवाने की भावना प्रकट की। आई बैंक के तकनीकी कर्मचारी व्यास व रमेश ने दिवंगत के दोनों नेत्रो के कॉर्निया एम्स से प्राप्त किए। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि ओमा अरोड़ा की आंखों से दो दृष्टिहीन इस सुंदर संसार को देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के लिए 9314419846 पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान दिवंगत परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती हैं।

नेत्रदान के लिए सम्पर्क कीजिए :
राजेन्द्र जैन
अध्यक्ष,
आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान,
जोधपुर चेप्टर
9314419846, 9829073223
9414916403, 9414127858
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor