Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:29 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:29 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बाल दिवस : स्पेशल बच्चों को व्हीलचेयर भेंट की, बच्चों संग बांटी खुशियां

 
मंदबुद्धि बच्चो से केक कटवा कर विभिन्न प्रतियोगिताएं और खेल गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही बच्चों को रिटर्न गिफ्ट दिए गए। 

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

स्पेशल बच्चो को व्हीलचेयर भेंटकर बाल दिवस मनाया गया। जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज द्वारा विकसित भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह सहभागिता निभाई गई। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि संस्थान के मंदबुद्धि बच्चो से केक कटवा कर विभिन्न प्रतियोगिताएं और खेल गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही सभी को सुबह का भोजन करवाया गया। बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में स्टेशनरी व फ्रूटी दी गई। ग्रुप की सदस्य मांतेश्वरी कन्हैयालाल अरोड़ा के सहयोग से मंदबुद्धि दिव्यांग बच्चो को व्हीलचेयर भेंट की गई। अध्यक्ष निरूपा पटवा द्वारा शहर के एक निजी स्कूल, सारथी फाउंडेशन में बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया।
सचिव तारा सोलंकी ने बताया कि यहां लगभग 70 बच्चे हैं। उन पर अठारह अध्यापक हैं। कार्यक्रम में स्वागत गीत और दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ साथ कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में तारा सोलंकी, जया जैन, डिम्पल गांधी, अनिता बोहरा, संतोष लूंकड़, ऋचा जैन, चांदनी, चरण, सुरभि जैन सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में मौजूद सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके भविष्य के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। निरूपा पटवा ने प्रधानाचार्य डॉ. सुरभि चौधरी से स्कूल के बच्चों की आवश्यकताओ आदि पर चर्चा की और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor