राइजिंग भास्कर. जोधपुर
महिलाओं में जागरूकता के लिए सरदारपुरा स्थित ज्वेलरी ब्रांड मालाबार शोरूम में वर्कशॉप आयोजित की गई। वर्कशॉप जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरूपा पटवा की ओर से आयोजित की गई। इसमें चौदह कैरेट, अठारह कैरेट, बाइस कैरेट,चौबीस कैरेट से संबंधित जानकारी दी गई। हॉलमार्क से संबंधित व बीएसई के बारे में बताया गया ताकि महिलाएं धोखाधड़ी का शिकार ना हो।
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की वर्कशॉप में महिलाओं को लाख की बैंगल्स बनाने की कला के साथ वेडिंग कलेक्शन के बारे में भी जानकारी दी गई। आयोजक सीके सिंघल ने बताया कि इस समय तीन दिन की आभूषण की ग्रैंड प्रदर्शनी चल रही है। चयनित उत्पाद पर आकर्षक छूट भी है। भगवान सिंह चोहान और चंद्रकला भाकर ने सभी आने वाली महिलाओं को वर्कशॉप के साथ साथ गेम, उपहार भी दिए। मस्ती ओर अल्पाहार के साथ पचास से ज़्यादा महिलाओं ने इस वर्कशॉप का लाभ लिया।







