Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:02 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:02 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का जोधपुर आगमन पर किया स्वागत, विभिन्न विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

होटल मेरियट में अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल व युवा इकाई सह सचिव दीपक गुप्ता द्वारा अशोक अग्रवाल का वैश्य फेडरेशन का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

राखी पुरोहित. जोधपुर

अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का जोधपुर आगमन पर स्वागत किया गया। अग्रवाल को होटल मेरियट में अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल व युवा इकाई सह सचिव दीपक गुप्ता द्वारा वैश्य फेडरेशन का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

अशोक अग्रवाल ने अपने अल्पकालिक प्रवास के दौरान अतिव्यस्तता के पश्चात भी समय देकर वैश्य समाज के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और वैश्य व्यापार एप, हेल्थ इंश्यारेंस के बारे में जानकारी दी। वैश्य फेडरेशन के सदस्यों को प्रतिष्ठीत वैश्य बंधुओं के प्रतिष्ठान जैसे हॉस्पिटल, होटल, मिठाई विक्रेता, रेस्टोरेंट, बडे शौ रूम आदि से खरीदारी करने पर वैश्य फेडरेशन के पंजीकृत सदस्यों को उचित डिस्काउन्ट मिले, इस कार्य को अंतिम रूप से लागू करने की जानकारी दी। साथ ही दिसम्बर माह में अयोध्या में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में जानकारी दी गई।

इस के पश्चात मेरियट होटल में रात्रि डिनर किया गया। अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपरोक्त सभी कार्य योजना को तत्परता से करने का भरोसा दिलाया । कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल ने खण्डेला धाम में आयोजित होने वाले सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित किया। अन्त में महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने सभी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor