संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि सिर्फ 1 रुपये में बेटे-बेटियों का विवाह करवाया जा रहा है। कई महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहे हैं।
राइजिंग भास्कर. जोधपुर
हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण की ओर से 10 दिसंबर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह में शामिल होने वाले जोड़ों को शादी के कपड़े वितरित किए गए। वधुओं को बरी और सभी वर को कोट-पेंट-शर्ट प्रदान किए गए।
समारोह को लेकर शहर की नामी हस्तियां सहयोग देने में जुटी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि सिर्फ 1 रुपये में बेटे-बेटियों का विवाह करवाया जा रहा है। कई महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहे हैं। आयोजन में मंडोर अध्यक्ष नीरू मनोहर सिंह टाक, रेखा चौधरी, गीता लाडवानी, सरोज गहलोत, मंजू गहलोत, मधु भंडारी, बद्री नारायण, बलवीर टाक, उम्मेद टाक, चंद्रसिंह टाक, मनीष भाटी, दीपक वैष्णव, शिवराम आर्य, वीरेंद्र जांगिड़ व रमेश गहलोत सहयोग कर रहे हैं।





