राखी पुरोहित. जोधपुर
अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद की ओर से वरिष्ठ कवि राकेश मूथा की काव्य कृति अकेली पगडंडी का विमोचन रविवार को सुबह 11 बजे गांधी भवन रेजीडेंसी रोड संवित सर्किल के पास जोधपुर में होगा। परिषद की अध्यक्ष सुश्री गीता भट्टाचार्य और महामंत्री डॉ. पद्मजा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विख्यात शाइर एवं चिंतक शीन काफ निजाम करेंगे। मुख्य अतिथि कवि एवं आलोचक डॉ. कौशलनाथ उपाध्याय होंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि एवं कथाकार अनिरुद्ध उमट होंगे। पत्र वाचन कवयित्री एवं समीक्षक चंचल चौधरी करेंगी। संचालन कवयित्री डॉ. सूरज माहेश्वरी करेंगी।




