राखी पुरोहित. जोधपुर
आर्य समाज के 82 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर शनिवार को सूरसागर स्थित आर्य समाज भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवयित्री नीलम व्यास स्वयंसिद्धा, कवि कल्याण के. विश्नोई, कुलदीप सिंह भाटी, उदीयमान शायर अरमान जोधपुरी, उड़िया कवयित्री शुभाश्री जानकी, डॉ. प्रज्ञा शास्त्री, वरिष्ठ कवि नरसिंह सोलंकी तथा प्रसिद्ध शायर मनशाह “नायक” ने सामाजिक सरोकार की रचनाएं सुनाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी चेतनानंद सरस्वती ने की जबकि मुख्य अतिथि नरपत सिंह गहलोत तथा विशेष अथिति एडवोकेट मदन सिंह कच्छवाहा थे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद श्रीमती ज्योति सोलंकी, आर्य किशन लाल सोलंकी, जयसिंह सोलंकी, कविश कच्छवाहा,सोमेंद्र सिंह कच्छवाहा, जगदीश गहलोत,अरुण सोलंकी, राजेंद्र परिहार, ओमप्रकाश सोलंकी रुद्राक्ष सोलंकी, रामनारायण शास्त्री, घनश्याम सोलंकी, भारती आर्य, श्रीमती सरस्वती आर्य,श्रीमती स्नेहलता गहलोत, रचना सिंह आर्य, हेमा प्रजापत, खुश पारीक आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कवि सम्मेलन का संचालन मनशाह “नायक” ने किया जबकि आर्य समाज प्रधान जयसिंह गहलोत ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।





