राखी पुरोहित. जोधपुर
सिन्धु सेना का 27 वां रक्तदान शिविर 11 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम माता आसेरी बाई धर्मशाला, 11 वीं सी रोड, सरदारपुरा, जोधपुर में आयोजित होगा। सिंधु सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष संजय चंदीरमानी ने बताया कि सिन्धु सेना सिंधी समाज के युवाओं का एक गैर-राजनीतिक राष्ट्रीय संगठन है। संस्था की राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित भारत के कई राज्यो के विभिन्न शहरों मे शाखाएं है। संस्था के उद्देश्य सिंधी समाज के युवाओं को एक मंच पर लाना और युवाओं की शक्ति का समाज के उद्धार के लिए उपयोग करना है।
जोधपुर महानगर मे सिन्धु सेना पिछले 11 वर्षों से कार्यरत है। हमारे द्वारा अभी तक 26 सफल रक्तदान शिविर, 8 चिकित्सा शिविर, विद्यार्थी सम्मान समारोह, जरूरतमंदों को राशन वितरण, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षण व्यवस्था, पाक विस्थापितों के लिए सहायता सहित कई सामाजिक कार्य किये जा रहे है। सिन्धु सेना जोधपुर के सिंधी समाज के लिए हर समय सहायता हेतु तैयार खड़ा है। सिंधी समाज जोधपुर की आज के समय की आवश्यकता और प्रमुख संस्था सिन्धु सेना है।










