Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:10 am

Sunday, August 23, 2026, 7:10 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में हुआ संकीर्तन व पौष बड़ा कार्यक्रम, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

पौष मास के चलते रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर पुजारी ललिता जोशी की मेजबानी में मंदिर महिला व भक्त मंडल, क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से संकीर्तन व पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

व्यवस्थापक शिवानी व निकिता जोशी ने बताया कि गायिका मंजू डागा और मंदिर महिला मंडल द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भगवान को भोग लगाकर आरती के बाद पौष बड़े का वितरण किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor