Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:17 am

Thursday, July 9, 2026, 8:17 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सिंधी समाज नया साल एक जनवरी को बहराना साहब दिवस के रूप में मनाएगा

शिव वर्मा. जोधपुर 

सिंधी समाज नए साल को एक जनवरी को अपनी परंपरा और धार्मिक आस्था के अनुसार नए कैलेंडर ईयर यानी नए साल का स्वागत बहराना साहब दिवस के रूप में मना कर करेगा। सिंधी समाज पश्चिमी कल्चर से दूर नए साल के पहले दिन एक जनवारी को धार्मिक आयोजन, स्नेह मिलन और सामूहिक प्रसादी के साथ मनाएगा।
शहर के भीतरी भाग सोजतीगेट के अंदर स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष भगवान मुर्जानी के अनुसार बाबा जयराम दास के सान्निध्य में हम ’’78’’ सालों से बहराना साहब का आयोजन करते आ रहे है। एक जनवरी को नया साल लाल साई झूलेलाल के साथ मनाने का निर्णय लिया है। यह नया साल का पहला दिन पूज्य बहराना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें मंदिर परिसर में शाम को 6ः00 से 8ः00 तक बहराना साहब, इसके बाद 7ः30 बजे महा आरती होगी। इसके बाद स्नेह मिलन ओर नए साल के कैलेंडर का विमोचन भी किया जाएगा। इसके बाद सभी समाज बंधुओं के लिए आम भंडारा रखा गया है । इस मौके सचिव रामचंद्र चांदवानी, कोषाध्यक्ष राजकुमार कुंदनानी सहित बाबा नारुमल मंडली के कार्यकर्ता और सेवादार सेवाएं देकर ऐतिहासिक बनाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor