Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:06 am

Sunday, August 23, 2026, 10:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नववर्ष का सर्वे भवंतु सुखिन: की कामना से किया स्वागत…वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश राठी के आवास “विपश्यना” पर सुरों की सजी शाम, शब्दों ने छुए आयाम और मेहमानों ने लजीज व्यंजनों का उठाया आनंद

अलविदा 2025 : वेलकम 2026 

नेत्रहीन कलाकारों की स्वर लहरियों ने सर्द शाम में भरी सुरों की गर्माहट, म्यूजिकल शाम, सरप्राइज गिफ्ट, स्वरुचि भोज और कॉम्बो इनाम के साथ सुरेश राठी ग्रुप के सभी ऑफिस कर्मचारियों और परिजनों और स्वजनों ने देर रात तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया

दिलीप कुमार पुरोहित. राखी पुरोहित. जोधपुर  

खट्‌ठी-मीठी यादों को झोली में समेटे अलविदा हो रहे 2025 में जिन लोगों की वजह से हमारे चेहरे पर मुस्कान रही, जिन्होंने हमारी खुशी को दोगुना किया, जिन्होंने सकारात्मक ऊर्जा से हर पल को जीने का हौसला दिया…ऐसे ही वर्ष 2025 में साथ निभाने वाले हर साथियों का शुक्रिया अदा करने के लिए और नए साल 2026 के स्वागत के लिए शहर के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन और वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश जी राठी ने अपने आवास “विपश्यना” पर वेलकम पार्टी रखी। यह स्नेह मिलन समारोह श्री सुरेश जी राठी, श्रीमती शशि जी राठी के सान्निध्य में आयोजित हुआ और इसमें सुरेश राठी ग्रुप के ऑफिस कर्मचारी, उनके परिजन, राठीजी परिवार के सदस्य, श्री राठी जी के रिश्तेदार आदि शामिल हुए।

नववर्ष 2026 के स्वागत में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में नेत्रहीन कलाकारों की संगीत की स्वर लहरियों व सुरों की शानदार शाम में नववर्ष का जश्न परवान चढ़ा। संगीत का शानदार आयोजन रखा गया। सभी मेहमानों के लिए सरप्राइज गिफ्ट, स्वरुचि भोज और कॉम्बो इनाम रखा गया। नेत्रहीन कलाकारों में मगा राम ने गणेश वंदना, मीठे रस से भरयोडी राधा रानी लागे, गजल गायक पंकज टेलर ने “”केसरिया बालम आवो नी पधारो म्हारे देश “और ये दौलत भी ले लो, ये शौहरत भी ले लो… गजल प्रस्तुत की। छात्राओं में रचना सिंह, मेहराज, नसरत, रामेश्वरी, निशु ने “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा हैं”, और”जाते जाते याद रखना” रवीन्द्र सोलंकी ने “ये तो सच है कि भगवान हैं”, रूपचंद सैनी ने “हम काले हैं तो क्या दिल वाले हैं”, हंसराज सोनी ने ” का करु सजनी”और “ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन” भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूना राम विश्नोई ने किया।

आदरणीय श्री सुरेश जी राठी ने सबको संबोधित करते हुए नेत्रहीन दिव्यांग कलाकारों का हौसला बढ़ाया और आशीर्वाद दिया। सबको जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। सहयोगी के रूप में गोपाल प्रजापत और विमल गर्ग रहे। सुरेश राठी ग्रुप से सभी ऑफिस कर्मचारी अपने परिवार सहित पधारे और सबने कार्यक्रम का आनंद लिया। संगतकारों में ऑर्गन पर हंसराज सोनी, तबला पर विनोद राणा, ऑक्टोपैड पर रजत राणा ने संगत की। श्री सुरेश जी राठी ने हर वर्ष अपने ऑफिस कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम मनाने की घोषणा की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor