Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:51 am

Sunday, August 23, 2026, 10:51 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

2025 : 160 कॉर्निया प्रत्यारोपित कर दृष्टि लौटाई…2026 के लिए आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चैप्टर ने लिए नए संकल्प

वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश राठी के आतिथ्य में उनके आवास पर आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चैप्टर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

नववर्ष की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश राठी के आतिथ्य मे उनके निवास पर आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चेप्टर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। गत बैठक के मिनट्स सचिव श्री पुखराज अग्रवाल ने सदन के सामने प्रस्तुत किए, जिन्हे सर्व सम्मति से पास किए गए।

अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों के फॉलोअप के बारे में बताया, सदन ने उस पर संतोष व्यक्त किया। अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2025 मे कुल 250 कॉर्निया लिए गए, उनमें से 160 कॉर्निया प्रत्यारोपित हुए। प्रत्यारोपण का प्रतिशत 64 रहा। नवम्बर 2025 मे दान मे मिले कॉर्निया शत प्रतिशत प्रत्यारोपित हुए।

बैठक में नेत्रदान प्रसार हेतु जगह जगह बोर्ड, स्टीकर, बैनर लगाने के लिए आग्रह किया गया

बैठक में नेत्रदान प्रसार के लिए जगह-जगह बोर्ड, स्टीकर, बैनर लगाने के लिए आग्रह किया गया। इस मौके पर दो नए साथियों श्री रवि सुराणा, श्री राजीव दुबे की सदस्यता स्वीकार की गई। जस्टिस श्री एनएन माथुर, श्री रतन लाहोटी ( retd IAS ), श्री सुरेश राठी व अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। आने वाले समय मे कॉलेज, स्कूल, सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों मे नेत्र दान के प्रचार हेतु कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक मे जस्टिस श्री एनएन माथुर ने आई बैंक को 11000/- रुपए का चेक भेंट किया गया। सचिव द्वारा श्री सुरेश राठी के सुन्दर आतिथ्य की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor