Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:58 am

Thursday, July 9, 2026, 8:58 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पुण्य कार्य… निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 4 जनवरी को, अशोक भारती की आंखें दान

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अर्न्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन व लॉयन्स क्लब जोधपुर वेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आँखों का नि:शुल्क जाँच एवं लेन्स प्रत्यारोपण शिविर एवं बहुउदूदेशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन 4 जनवरी 2026 को मेरिज पेलेश ज्वाला विहार में किया जायेगा। जिसके पोस्टर का विमोचन आज किया गया। फेडरेशन के महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मे आँखों की जाँच नेत्र विशेषज्ञ डाँ आभा गुप्ता द्वारा व जनरल फिजिशियन डाँ डीके बाड़मेरा, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डाँ वीके बाडमेरा, श्वास रोग विशेषज्ञ डाँ नरेश देथा व आयुर्वैदिक डाँ महावीर जैन अपनी सेवाएँ देगे। सयोजंक दीपक गुप्ता , जितेन जैन व पुनीत मालपानी ने बताया कि इस निःशुल्क जाँच शिविर में मेट्रोपोलिश लैब द्वारा शुगर,हिमाग्लोबिग,काँलोस्ट्रोल व ब्लड गुप की जायेगी।पोस्टर विमोचन के समय कोषाध्यक्ष विवेक सिघंवी, युवा अध्यक्ष खुश सिंघवी,अभिषेक शाह भी उपस्थित रहे।

अशोक भारती की आंखें दान, दो जिंदगियां होंगी रोशन

जोधपुर। अशोक भारती पुत्र स्व श्री मांगी भारती उम्र 58 वर्ष निवासी अम्बाला बेरा की आंखें दान की गई। अशोक भारती का माथुरादास माथुर अस्पताल मे उपचार के दौरान निधन हो गया। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चेप्टर व अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिले के मंहामत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दिवंगत की पत्नी श्रीमती चुका देवी, पुत्र मुकेश भारती भाई आकाश भारती आदि अन्य संबंधियों को वरिष्ठ मेल नर्स नरेन्द्र प्रजापत ने स्वर्गवासी के नेत्र दान करवाने को प्रोत्साहित किया। सभी की सहमति पर आई बैंक के तकनीकी कर्मचारी व्यास ने मृतक के दोनों नेत्रों के कॉर्निया प्राप्त किए गए। अशोक के नेत्रों से दो दृष्टि विहीन इस सुन्दर संसार को देख पाएंगे।

नेत्र दान के लिए सम्पर्क कीजिए :

राजेन्द्र जैन
अध्यक्ष,
आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान,
जोधपुर चेप्टर
9314419846,9414135086

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor