राखी पुरोहित. जोधपुर
जीयो और जीने दो संस्थान ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर गौ माता व बछड़े के प्रवेश से कराया मूक पक्षियों के लिए नवनिर्मित उम्मैद बाबा गो शाला मे चुग्गा घर का उद्घाटन। इस मौके पर पक्षियों को 1008 किलो चुग्गा दाना डाला व गो माताओ को 108 किलो बांटे की लापसी खिलाई।
नव वर्ष 2026 के शुभ दिवस पर जीयो और जीने दो संस्था के संस्थापक महावीर कांकरिया, अध्यक्ष सुशीला कांकरिया, संयोजक एडवोकेट विजय शर्मा, लादु सिंह राजपुरोहित के सान्निध्य मे मोटा राम चौधरी, छंवर लाल गहलोत, न्यूरोपैथिस्ट संतु सिंह मेडतिया, किशन ने आज उम्मैद बाबा गो शाला मे नव निर्मित चुग्गा घर का भव्य उद्घाटन करते हुए गौ माता व उसके बछड़े को प्रवेश कर कराया व चुग्गा घर मे 1008 किलो चुग्गा दाना मूक पक्षियों को डाला गया व गौ माताओ को 108 किलो बांटे की लापसी बना कर खिला कर सेवाएं दी गई।
एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया की हमारी संस्था ने यहाँ एक और नया मूक पक्षियो के लिए चुग्गा घर जो 100 x100 साइज का है, जिसके चारो और 6 फीट साइज ऊँचाई की लोहे की जाली व एंगल लगा कर पक्षियों हेतु सुरक्षित चुग्गा घर के चारो साइड मे लगा कर तैयार कराया गया है। इस नये चुग्गा घर में अब सभी मूक पक्षी कबूतर, मोर, चिड़िया, दाना खाते वक्त पूर्ण रूप से सुरक्षित रहते हुए अपना आहार बिना किसी डर भय चिंता के कर पायेंगे।





