Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:01 am

Thursday, July 9, 2026, 9:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मेरिट तथा बोनस के आधार पर 12000 नर्सिंग तथा 4000 पैरामेडिकल की सीधी भर्ती की मांग

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर एयरपोर्ट पर आज नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के सैकड़ों संविदा, निविदा, यूटीबी कार्मिक उनकी संघर्ष समितियों के साथ नर्सेज नेता जगदीश जाट के नेतृत्व में उपस्थित हुए। नर्सिंग संघर्ष समिति से रितेश सिसोदिया तथा पैरामेडिकल से राम चौधरी ने उप मुख्यमंत्री को आगामी नर्सिंग सीधी भर्ती मेरिट तथा बोनस पर करने हेतु ज्ञापन दिया।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रखा कार्मिकों का पक्ष

जिस पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सामने कार्मिकों की पैरवी करते हुए बताया कि ये कार्मिक लंबे समय से सरकार की सेवा दे रहे है तथा इनकी मेरिट तथा बोनस पर भर्ती जायज मांग है जिस हेतु मैंने भी चिट्ठी लिखी है अतः इनके पक्ष में कार्यवाही हेतु आग्रह किया। इसके पश्चात सभी कार्मिकों ने सरकार के पक्ष में नारे लगाए तथा पैरवी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

2013 व 2018, तथा 2022 की तरह ही सीधी मेरिट तथा बोनस पर भर्ती की मांग

नर्सेज नेता जगदीश जाट ने बताया कि कार्मिक लंबे समय से संविदा, निविदा, यूटीबी पर अल्प वेतन में काम कर रहे है क्योंकि इन्हें सरकार इसके बदले में हर बार नियमितीकरण का तोहफा देती है। काफी कार्मिक 40 की उम्र भी पार कर चुके है। अतः 2013, 2018 तथा 2022 की भांति ही नर्सिंग के 12000 पदों तथा पैरामेडिकल के 4000 पदों पर सीधी भर्ती मेरिट तथा 10,20,30 अंक बोनस के आधार पर की जाए जिससे कि इन सब कार्मिकों को फायदा मिल सके।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor