Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:51 am

Sunday, August 23, 2026, 10:51 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री हनुमान मंदिर में हुआ अखण्ड रामायण पाठ, शामिल हुए अनेक श्रद्धालु

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा, पुरानी लोको स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में मंदिर सेवक पंडित ओमप्रकाश जोशी महाराज के सान्निध्य में श्री रामचरित मानस संकीर्तन मंडल की ओर से निशुल्क एक दिवसीय 24 घंटे अनवरत अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। प्रबंधन समिति ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे से आरंभ हुए पाठ की रविवार सुबह 8 बजे पूर्णारती हुई। प्रबंधन समिति ने बताया कि यह मंडल स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से दर पीढ़ी दर पिछले साठ वर्षों से प्रत्येक शनिवार को हर घर, मंदिर और सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर निःशुल्क पाठ करते है। इस आयोजन में समिति पदाधिकारी व अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor