Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:54 am

Sunday, August 23, 2026, 10:54 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजस्थान में ओले गिरे, आंधी के साथ तेज बारिश: जयपुर में हुई सीजन की पहली मावठ

केडी इसरानी. जयपुर

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। सीकर में शुक्रवार सुबह ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, जयपुर, टोंक, नागौर सहित 10 से ज्यादा जिलों में सुबह से रुक-रुककर बरसात हुई है।
आंधी के साथ हुई सीजन की पहली मावठ के बाद राजधानी के तापमान में भी गिरावट हुई है। वहीं, मौसम विभाग में ने आज 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। कल से घने कोहरे और शीतलहर की भी चेतावनी है। गुरुवार को सरहदी जिले (जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, गंगानगर, जोधपुर) समेत उनके आसपास के कई जिलों में गुरुवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। सीकर के कोटड़ी, सीमारला, सरगोठ इलाके में शुक्रवार सुबह काफी देर तक ओले गिरे।

ओलों ने बढ़ाई चिंता, मावठ से लौटी सर्दी

जयपुर में सीजन की पहली मावठ के साथ मौसम बदला गया है। सुबह 5 बजे आंधी के साथ रुक-रुककर शुरू हुआ बूंदाबादी का दौर 6.30 बजे तेज बरसात में बदल गया। बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ हुई बरसात से तापमान में भी गिरावट हुई है।
हवा ठंडी होने से एक बार फिर सर्दी लौटती महसूस हो रही है। वहीं, सीकर जिले के कई इलाकों में सुबह 6 बजे करीब ओले गिरे। बारिश के साथ गिरे ओलों से फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों ने बताया कि करीब 10 से 15 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे हैं। टोंक शहर में भी शुक्रवार सुबह मौसम बदला। यहां बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है। तापमान में भी गिरावट हुई है। अलवर में सुबह 6 बजे से हो रही बूंदाबांदी के साथ तेज हवा भी चल रही है। इससे ठंड बढ़ गई है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor