राजस्थानी, पारिवारिक संस्कृति के साथ देश दुनिया की संस्कृति का साझा प्रस्तुति है मम्स किड्डो
फैशन शो मम्स किड्डो का हुआ ऑडिशन राउंड, फाइनल 14 फरवरी को
बीकानेर, 23 जनवरी 2026। बीकानेर में पारिवारिक रिश्तों और फैशन को एक साथ प्रस्तुत करने वाले Mum’s किड्डो फैशन शो का ऑडिशन राउंड शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ। ऑडिशन में मां-बेटी, मां-बेटा, पिता-बेटी और पिता-पुत्र की जोड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और रैंप पर अपने तालमेल, आत्मविश्वास और पारिवारिक जुड़ाव की झलक दिखाई। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार के साथ आगे बढ़ने की सोच को मंच देने का प्रयास है, जिसे प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने सार्थक बनाया।
स्टार एंटरटेनमेंट के शो मेकर जय जोशी ने बताया कि Mum’s किड्डो को इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि प्रतिभा को पारिवारिक समर्थन के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के दौरान जिस तरह माता-पिता और बच्चों ने साथ रैंप पर प्रस्तुति दी, वह केवल एक परफॉर्मेंस नहीं बल्कि भावनात्मक अभिव्यक्ति थी, जिसने इस शो की मूल भावना को मजबूत किया।
लोकराग फाउंडेशन के योगेश खत्री ने कला, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। Mum’s किड्डो इसी सोच का विस्तार है, जहां आधुनिक फैशन के साथ पारिवारिक संस्कारों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस मंच से प्रतिभागियों को पहचान के साथ-साथ समाज को भी एक सकारात्मक संदेश मिलेगा।
धन्वी वाटर केयर की ओर से नवनीत पारीक ने बताया कि यह आयोजन स्वास्थ्य, स्वच्छता और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ी सोच को भी आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि Mum’s किड्डो जैसे आयोजन युवाओं को रचनात्मक दिशा देते हैं और परिवारों को एक-दूसरे के और करीब लाने का कार्य करते हैं।
आज हुए ऑडिशन राउंड में विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलजी ट्रेडिंग कंपनी से प्रताप सिंह, भुवनेश अरोड़ा, जंपिंग जंगल से प्रदीप गहलोत तथा धन्वी वाटर केयर से नवनीत पारीक ने शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को स्पॉन्सर के रूप में m4b भुज, ज्योति गारमेंट्स, होटल रॉयल इन, श्रीजी एव बाइक, अलंकार अकैडमी तथा सोलंकी इवेंट्स एंड साउंड्स का सहयोग मिला।
ऑडिशन की जूरी में योग गुरु पायल, फैशन डिजाइनर कोमल, मिस्टर बीकानेर लखन पारीक और भाजपा महिला शहर मंडल अध्यक्ष आशा पुरोहित शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, तालमेल और आत्मविश्वास के आधार पर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
आयोजन को सफल बनाने में के-स्तर इवेंट की निशा खान, रूपाली राजपुरोहित, नवीन जोशी, मोनिका शर्मा और बंटी का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों के अनुसार चयनित प्रतिभागियों को आगे ग्रूमिंग सत्रों से जोड़ा जाएगा, जबकि मम्स किड्स फैशन शो का ग्रैंड फिनाले 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जहां परिवार, फैशन और भावनाओं का उत्सव देखने को मिलेगा।
LATEST NEWS
शोक-संदेश
September 10, 2026
10:33 am
न्यूयार्क : अंतरराष्ट्रीय डॉन डीके पुरोहित पुलिस को चकमा देकर फरार
August 11, 2026
10:38 am
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle
राजस्थान के जंगलों में बढ़ा वन्यजीवन का कुनबा, 2026 में 2.73 लाख वन्यजीव दर्ज
October 2, 2026
7:58 am
शोक-संदेश
September 10, 2026
10:33 am
न्यूयार्क : अंतरराष्ट्रीय डॉन डीके पुरोहित पुलिस को चकमा देकर फरार
August 11, 2026
10:38 am
बीकानेर:- राजस्थानी, पारिवारिक संस्कृति के साथ देश दुनिया की संस्कृति का साझा प्रस्तुति है मम्स किड्डो
advertisement
TECHNOLOGY

डॉ. अक्षिता कच्छवाह को प्राणयोग आचार्य की उपाधि से किया सम्मानित
October 24, 2026
7:44 pm

डॉ. अक्षिता कच्छवाह को प्राणयोग आचार्य की उपाधि से किया सम्मानित
October 24, 2026
7:44 pm

आपकी थाली ही आपकी दवा, सही खान-पान से बेहतर हो सकती है सेहत और जीवन की गुणवत्ता
October 24, 2026
7:31 pm

Voting Poll
[democracy id="1"]