Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 11:57 pm

Saturday, October 24, 2026, 11:57 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीकानेर:-विराट हिंदू सम्मेलन गायत्री माता बस्ती का आयोजन 1 फरवरी को

 

बीकानेर गायत्री माता मंदिर गायत्री माता बस्ती में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक गायत्री माता मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम के अध्यक्ष इंदर सिंह ने एवं बस्ती प्रमुख के सहयोग से कार्यक्रम के लिए संयोजक और सहसंयोजक सहित सदस्यों को मनोनीत किया गया ।
समिति गठन के पश्चात आयोजित कार्यकारिणी बैठक में हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रम के प्रारूप पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय किया गया कि सम्मेलन का आयोजन इस प्रकार किया जायेगा जिससे हिन्दू सम्मेलन के उद्देश्य, उसके सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व तथा हिन्दू समाज की एकता का संदेश जन जन तक पहुंचाया गया। सर्व समिति से कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से कलश यात्रा उसके पश्चात भव्य दिव्य कार्यक्रम 1008 हनुमान चालीसा का पाठ एवं समापन प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में आज हरिराम जी मंदिर के पास कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया गया एवं पोस्टर् का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन शंक ध्वनि के साथ श्री जुगल किशोर जी द्वारा किया गया. ! भूमि पूजन एवं पोस्टर विमोचन के समय बस्ती प्रमुख के साथ-साथ कार्यक्रम के संयोजक कोषाध्यक्षज्ञान जी किशन लाल सोनी सतीश नरेंद्र जी ओम प्रकाश अनिल विकास आनंद सिह रूद्र यादव सुरेश धनराज तिलोक युवराज मातृशक्ति राधा खत्री एवं अन्य कई गण मान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की सफलता की अपील की गई।

Mukund
Author: Mukund