Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 11:47 pm

Saturday, October 24, 2026, 11:47 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति 27 जनवरी को बन्द रहेगी

shiv verma. Jodhpur 

जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 27 जनवरी को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी।

अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 27 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 28 जनवरी को तथा 28 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 29 जनवरी को की जावेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 27 जनवरी को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 28 जनवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 29 जनवरी को एवं 29 जनवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 30 जनवरी को होगी।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor