Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 9:42 pm

Saturday, October 24, 2026, 9:42 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीकानेर:- बसंत पंचमी को चंग पूजन के साथ हुआ होली का आगाज

बीकानेर:-बसंत पंचमी का दिन प्रकृति के बदलते मिजाज के बीच खुशी, उल्लास और मस्ती भरा संगीत शुरू करने का दिन है, जो चंग धमाल के माध्यम से व्यक्त किया जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, जिन्हें संगीत और कला की अधिष्ठात्री भी माना जाता है। आज के दिन से बीकानेर के लालानी व्यासों के चौक में मां सरस्वती के पूजन के बाद चंग पूजन करके होली आगाज किया गया। यह धमाल अब से होली तक लगातार चलेगा । आज के कार्यक्रम में अभिषेक पुरोहित, एडवोकेट मुकुंद व्यास, अजय पुरोहित, अक्षय व्यास, मिथुन पुरोहित, विष्णु कांत व्यास, संदीप व्यास, सुरेश पुरोहित ,बिट्ठल व्यास आदि मौजूद रहे।

Mukund
Author: Mukund