Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:02 am

Sunday, August 23, 2026, 10:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति 3 फरवरी को बन्द रहेगी

शिव वर्मा. जोधपुर 

ग्रीष्म ऋतू हेतु जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइप लाइनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिए 3 फरवरी को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, नगर वृत, जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 3 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 4 फरवरी को तथा 4 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 5 फरवरी को की जावेगी।

झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 3 फरवरी को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 4 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति दिनांक 5 फरवरी को एवं 5 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 6 फरवरी को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor