केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर
आज एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी व 1 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
एक और नया बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी को भी जारी रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।







