Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:41 am

Thursday, July 9, 2026, 6:41 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जांगिड़ अधिवक्ता संघ और सर्वसमाज के अधिवक्ताओं ने मनाया श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

ओल्ड हाईकोर्ट परिसर स्थित श्री विश्वकर्मा चेंबर में ब्रह्मांड व देवताओं के वास्तुकार और इंजीनियर भगवान श्री विश्वकर्मा का जयंती महोत्सव जांगिड़ अधिवक्ता संघ सहित सर्वसमाज के अधिवक्ताओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संघ के महासचिव भारत भूषण शर्मा ने बताया कि इस बार 28वां जयंती महोत्सव राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी व सचिव विजय चौधरी पटेल के आतिथ्य में भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना और आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया तत्पश्चात अध्यक्ष रणजीत जोशी द्वारा सभी अधिवक्ताओं के औजार कलम की पूजा कर व मौली बांधकर सभी अधिवक्ताओं के लिए जीवन में अग्रसर होने की मनोकामना की।

इस कार्यक्रम में रामदेव जांगिड, दुर्गेश शर्मा, सहदेव चौधरी, राकेश शर्मा, विकास शर्मा, दिनेश शर्मा, मुकेश बरड़वा, प्रमोद कुलरिया, मोहन राम सुथार, भूराराम जांगिड, चंद्रप्रकाश जांगिड, मोहम्मद महफूज, जहीर अब्बास, मोहम्मद यासीन, रामचंद्र शर्मा, भरत सिंह गहलोत, तेजाराम प्रजापत, गुरु चरण सिंह खालसा, भारत दत्त शर्मा, किशन जांगिड,़ सुरेश कुलरिया, नरेश दम्मीवाल, कविता जांगिड, शिवानी वैष्णव, आशा शर्मा शहीद सहित अनेक अधिवक्ता शामिल हुए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor